April 27, 2024

अनिल कपूर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबर से झूम उठे पिता अनिल कपूर

New Delhi/Alive News: बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही नाना बनने वाले हैं। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर पति आनंद आहूजा के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को शेयर करते हुए फैन्स को अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दी। इस जानकारी के सामने आने के बाद हर कोई सोनम कपूर और आनंद आहूजा को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहा है। सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर जल्द ही नाना बनने जा रहे हैं। अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए झक्कास एक्टर काफी उत्सुक नजर आए।

सोनम के पिता और बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी खुशी को सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में शेयर किया। उन्होंने बेटी सोनम कपूर और अपने दामाद आनंद आहूजा की कई अलग-अलग तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘अब मैं अपनी जिंदगी की सबसे मजेदार भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा हूं, जोकि नाना की है।

अनिल कपूर ने आगे ट्वीट करते हुए इस खुशी के लिए बेटी सोनम कपूर और दामाद आनंद आहूजा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, ‘सोनम कपूर और आनंद आहूजा आपने हमें इस दुनिया सबसे बड़ी खुशी दी है। अनिल कपूर के नाना बनने की खुशी जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की। फैन्स ने उन्हें इस खुशी के लिए बधाई दी। एक फैन ने उनके इस ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अनिल कपूर सर और नाना, यह बिलकुल अविश्वसनीय सा है’।

अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर की शादी साल 2018 में हुई थीं। लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा को लंबे समय तक डेट करने के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर ने उनसे 8 मई 2018 को सात-फेरे लिए। दोनों की शादी इंडिया में ही सोनम कपूर की नानी के बांद्रा स्थित घर पर हुई। सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपनी शादी के तीन साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं।