March 8, 2026

पंजाब में छत से हेलिकॉप्टर उड़ा, बिल्डिंग पानी में समाई

Delhi/Alive News: पंजाब में लगातार बारिश से 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बुधवार को सेना ने राज्य के पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स में बाढ़ के पानी से घिरी एक जर्जर बिल्डिंग से 22 सीआरएफ जवानों और 3 नागरिकों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के लिए सेना का हेलिकॉप्टर जर्जर बिल्डिंग की छत पर उतरा था।

छत से हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद ही बिल्डिंग का अगला हिस्सा धराशायी होकर पानी में समा गया। इसके बाद भी सेना ने ऑपरेशन नहीं रोका और जर्जर बिल्डिंग की छत पर फंसे सभी लोगों को बचा लिया। भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो एक्स पर शेयर किया है।

पंजाब में भारी बारिश के कारण 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, रेलवे ने आज जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशनों पर रुकने वाली या वहां से चलने वाली 22 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। इससे पहले मंगलवार को 27 ट्रेनों की यात्रा बीच सफर में ही रोक दी गई थी।