May 4, 2024

वार्ड 25 की विकास के लिए मिले करोड़ों का सौगात

अब वार्ड नहीं रहेगा विकास से अछूता: पार्षद मुनेश भड़ाना

Faridabad/ Alive News: वार्ड 25 की निगम पार्षद मुनेश भड़ाना पत्नी समाज सेवी रवि भड़ाना ने तिरंगा यात्रा में शामिल केन्द्रीय राज्य मंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर व डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी का वार्ड में पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत किया। तरंगा यात्रा शुरू करने से पहले केन्द्रीय राज्य मंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर व डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी ने वार्ड न.25 के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की घोषणा को पूरा करते हुए 1 करोड़ 30 लाख की लागत से होने वाले कार्यों का शुभारम्भ किया। वहीँ केन्द्रीय राज्य मंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने वार्ड के विकास के लिए मंत्री कोष से 31 लाख रूपये देने की घोषणा की।


इस पर वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री व केन्द्रीय राज्य मंत्री का धन्यवाद किया। वार्ड की पार्षद मुनेश भड़ाना ने वार्ड की हालत पर ध्यान देने पर मुख्यमंत्री और मंत्री का आभार व्यक्त किया। पार्षद ने कहा कि वार्ड की विकास में अब कोई कमी नहीं रहेगी, क्योकि वार्ड की जनता की आवाज आला नेताओं तक पहुंच चुकी है और वह वार्ड की विकास में हर सम्भव मदद करने के लिए वचनवद्ध हैं।
इस दौरान, मुख्य रूप से पार्षद अजय बैसला, पार्षद बिल्लू पहलवान, हंसा रावत, राम कुमार भड़ाना, मुनिपाल भड़ाना, जय भड़ाना, भूली प्रधान, अजय पाल भड़ाना, सुनील भड़ाना, पप्पू भड़ाना, नीरे भड़ाना, देवेन्द्र भड़ाना, पवन नागर, प्रवीण नागर, अन्नी भड़ाना, राहुल भड़ाना, जीतेन्द्र भाटी, गोपाल पाण्डेय, वीरेंदर पायला, सुरजीत रावत, बबली राठी प्रधान, आनंद प्रधान, अमित गिरी, डी.डी.प्रधान, सतीश पंडित जी, देवेन्द्र प्रधान, आदित्य कुमार नवीन, सुशील, मनोरंजन, पी.पाण्डेय जी, गूंजा सिंह, कार्तिक, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज दुबे, नौसाद प्रधान, अमित सिंह, रमायण सिंह, अमर दयाल सिंह, अशोक शर्मा, अजय वर्मा, सत्ते, दिलीप सिंह, विनोद सिंह, वीर सिंह, उत्तम, भरत, पवन, सुरेन्द्र पाण्डेय, शिव मंगल, मनीष, विकास, पी.एन.दीक्षित, मधु सुधन, राजेश शर्मा, चन्द्र भूषण, संजय, मुकेश शुक्ला, अरविन्द पाण्डेय, राम प्रसाद मिश्रा, चौ. हरिचंद, विक्की, उमाशंकर, डॉ.दिनेश, रामपाल, ऋषि अवाना, सुंदर भड़ाना, लोकेन्द्र भड़ाना, प्रदीप भड़ाना व सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।