March 7, 2026

510 ग्राम गांजा के सहित एक महिला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News:  क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की पुलिस ने 510 ग्राम गांजा सहित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी  महिला को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 दिसम्बर को अपराध शाखा सेक्टर-65 की पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए फरीदाबाद निवासी एक महिला को 510 ग्राम गांजा सहित आसियाना झुग्गियों के पास सेक्टर-56 फरीदाबाद से काबू किया है। 

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला ने 600 ग्राम गांजा छह हजार रूपये में किसी अनजान व्यक्ति से बदरपुर बॉर्डर के पास से खरीदा था। जिसमें से कुछ उसने बेच दिया था।