October 28, 2026

महिला को भगाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Palwal/Alive News: सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत से 22 वर्षीय महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला के पीड़ित पति की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी ब्रमहपाल के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी को गांव कैराका निवासी मोहित उर्फ धुन्नी गत 19 अप्रैल को बहला-फुसलकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित ने अपनी पत्नी और आरोपी को काफी तलाश किया लेकिन उनका आज तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।