October 4, 2026

फरीदाबाद के मोहना बस अड्डे से यमुना पुल तक बनेगी 7 मीटर चौड़ी सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Faridabad/Alive News:  बल्लभगढ़ के मोहना बस अड्डा से लेकर यमुना पुल तक जाने वाली सड़क को चौड़ा करके सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।

इसके बनने से यमुना पार खादर आने-जाने वाले 15 गांवों के ग्रामीणों और मोहना के किसानों का आवागमन सुगम होगा। किसानों को मोहना मंडी अनाज लेकर आने में सुविधा होगी।

मोहना बस अड्डा से लेकर यमुना पुल तक का सफर

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मोहना बस अड्डा से लेकर यमुना पुल तक अब तक सड़क को पांच मीटर चौड़ा और सीमेंटेड स्लैब का बनाया हुआ है।

इससे मोहना, जल्हाका, हीरापुर, नरियाला, छांयसा, अटाली, बलई, थंथरी, हंसापुर के ग्रामीण उत्तर प्रदेश की सीमा की तरफ बसे बागपुर, सोलडा, भोलडा, राजपुर, दोस्तपुर, भूड़, खेड़ली, नंगलिया, माल्हा सिंह का फार्म, चंडीगढ़ गांवों की तरफ आते-जाते हैं।

विभाग ने दी योजना को मंजूरी

यूपी की तरफ बसे हरियाणा पलवल जिले के गांवों के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में फसल लेकर मोहना अनाज मंडी में आते हैं तो उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब उत्तर प्रदेश के गांवों के किसान भी बल्लभगढ़-मोहना की मंडी में अनाज लेकर आते हैं।