April 19, 2025

15 साल पुरानी एक ऐसी डिस्टर्बिंग और डरावनी फिल्म

Religion/Alive News: हम आज आपको जिस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं उसकी कहानी के साथ-साथ फिल्म में दिखाए गए सीन्स भी काफी ज्यादा डिस्टर्बिंग हैं, जो किसी के भी दिमाग पर असर डाल सकते हैं। फिल्म में भर-भर कर बोल्ड और एब्यूसिव सीन दिखने को मिलते हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देते हैं. फिल्म की कहानी एक यंग लड़की के ईद-गिर्द ही घूमती है, जिसके साथ कुछ ऐसा होता है, जो दर्शकों को भी झकझोर कर रख देता है। फिल्म में दिखाए गए खौफनाक सीन के चलते ही इसको कई देशों में बैन किया गया।

हम यहां 15 साल पहले आई एक ऐसी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं जो एक विवादित हॉरर फिल्म है, जिसमें एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जो कुछ लोगों द्वारा बुरी तरह से सताई जाती है और फिर खुद ही अपना इंसाफ करती है। ये फिल्म पहली बार 1978 में बनी थी। बाद में 2010 में इसका रीमेक आया। इसमें एक महिला लेखक जंगल में कुछ गंदे आदमियों के बीच फंस जाती है, जो उसका रेप करते हैं और उसे मरा समझकर छोड़ देते हैं, लेकिन वो जिंदा होती है और फिर एक-एक करके बदला लेती है।

हम यहां 2010 में आई फिल्म ‘आई स्पिट ऑन योर ग्रेव’ के बारे में बात कर रहे हैं। इस फिल्म में दिखाए गए सीन बहुत ज्यादा हिंसक और परेशान करने वाले है। कुछ लोगों का मानना था कि फिल्म महिलाओं पर हो रही हिंसा को बढ़ावा देती है। वहीं कुछ कहते हैं कि इसमें दिखाई गई हिंसा हद से ज़्यादा है, जो दिल-दिमाग पर असर डालती है। खासकर फिल्म में दिखाए गए रेप सीन और जिस तरह से लड़की उन लोगों को मारती है ये देखने किसी को भी अंदर तक दहला सकता है, जिसके चलते इसको कई देशों में बैन कर दिया गया।

ये फिल्म आज भी कई देशों ने बैन है, जिनमें आयरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, कनाडा, वेस्ट जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और कई नाम शामिल है। इस फिल्म को देखने वाले कई लोगों का कहना है कि इसमें महिलाओं के साथ की गई हिंसा को गलत तरीके से दिखाया गया है, जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। फिल्म में कुछ सीन बेहद भयानक और अनंकफप्टेबल कर देते हैं। खासकर रेप सीन और आखिर में खौफनाक बदले की भावना। इसकी कहानी इतनी डार्क है कि कमजोर दिल वालों को इसे देखना मुश्किल हो सकता है।

‘आई स्पिट ऑन योर ग्रेव’ का असली नाम ‘डे ऑफ द वुमन था’, जो 1978 में आई थी। इस फिल्म को मेइर जार्ची ने लिखा और निर्देशित किया था। कहानी की मेन लीड जेनिफर हिल्स (कैमिली कीटन) न्यूयॉर्क की एक राइटर होती हैं, जो अपने साथ हुए अन्याय का बदला चारों दरिंदों से लेती है। इस फिल्म में कैमिली कीटन, एरन टेबोर, रिचर्ड पेस और एंथनी निकोल्स जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म आज भी अपनी विवादित कहानी और डरावने सीनों के लिए बैन है, लेकिन इसको आईएमडीबी पर 10 में से 6.2 की रेटिंग मिली है।