October 5, 2024

दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सोहेल उर्फ़ साहिल है जो फरीदाबाद तिगांव का रहने वाला है। आरोपी बालिका स्कूल के पास रहता था। पीड़िता स्कूल में पढ़ने के लिए आती थी। आरोपी ने पीड़िता को स्कूल आते जाते टॉर्चर किया था।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लड़की से शादी करने के लिए धमकी देता था। शादी ना करने पर उसकी शादी नहीं होने देने व छुड़वाने की धमकी देता था। पीड़िता ने वारदात के संबंध में अपने परिजनों को बताया कि परिजनों ने वारदात के संबंध में महिला थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी। लड़की के लीगल एड के के सामने बयान करवाए गए और बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।