September 26, 2026

विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

Faridabad/Alive News: महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड में शिक्षकगण व छात्राओं को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए नागरिकों को एकजुट होने की आवश्यकता है, ताकि सामाजिक एकता के सामने सामाजिक बुराई अपने घुटने टेकने को मजबूर हो जाए और बुराई पर अच्छाई की हमेशा विजय प्राप्त होती रहे। आवश्यक है कि समाज के उन नागरिकों को सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूक करके उनसे लड़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।

इसी की तहत आज सेंट्रल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता व उनकी टीम ओल्ड फरीदाबाद में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंची। जहां पर स्कूल प्रिंसिपल ने उनका भव्य स्वागत करते हुए उन्हें छात्राओं को इसके बारे में जागरूक करने के लिए आमंत्रित किया। इंस्पेक्टर गीता ने वहां पर मौजूद शिक्षकों और छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि कुछ विकिर्ण मानसिकता के व्यक्ति महिलाओं का शोषण करते हैं और नशे में धुत होकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं।

कई बार ससुराल पक्ष के दबाव में महिलाएं गर्भावस्था में लिंग जांच करवाती तथा भ्रूण के कन्या होने का पता चलने पर उसके ससुराल पक्ष गर्भ को गिराने का दबाव बनाते हैं। जो महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं। वह इसका विरोध करती हैं। परंतु कुछ महिलाएं दबाव के चलते उस भ्रूण हत्या करवा देती हैं।