March 13, 2026

अवैध हथियार रखने वाला आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मंजेश उर्फ छोटू है जो यूपी के हरदोई का रहने वाला है और फरीदाबाद में सीही गांव में रहता है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार सहित सेक्टर 7 बाईपास मोड़ से काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ पूरी होने का बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।