March 8, 2026

अवैध नशा तस्करी करने वाला आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने एक अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सुमन कुमार है। आरोपी मूल रुप से बिहार का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में फरीदाबाद के एसजीएम नगर का रहने वाला है।

आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना एसजीएम नगर के एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 8.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।