October 23, 2026

वाहन चोरी करने वाला आरोपी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आशिष(26) है। आरोपी फरीदाबाद के जीवन नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से गढ्ढा कॉलोनी से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोटरसाईकिल नहर पार साई मन्दिर के पास से चोरी किया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।