September 26, 2026

वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित है। आरोपी नंगला इक्लेव सारन का रहने वाला है। आरोपी प्राइवेट कम्पनी में काम करत है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से नगला इक्लेव से थाना सारन के चोरी के मुकदमें में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सारन के एरिया चाचा चौक से एक मोटरसाइकिल को अपने घूमने के लिए चोरी किया था। आरोपी के घर से मोटरसिकल को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।