March 12, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबर

Faridabad/Alive News: 10 नवम्बर से फ्लाईओवर निर्माण के चलते फरीदाबाद बाईपास तिगांव पुल से सेक्टर-8 नया पुल तक बंद रहेगा। पुल करीब 20 दिनों तक बंद रहेगा। ऐसे में पुलिस लोगों के लिए एडवाइजरी की है।

बल्लबगढ़ की तरफ से फरीदाबाद बाईपास होते हुए दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक तिगांव पुल के पास सेक्टर-3 की चौकी के सामने से जाने वाले मार्ग से गुरुग्राम कैनाल पर खाटूशाम मंदिर से होते हुए बाईपास रोड पर दाएं होकर आगे से बाईपास पर चढ़कर दिल्ली जा सकेंगे।

दिल्ली से फरीदाबाद बाईपास से होते हुए बल्लभगढ़ जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर-8 नया पुल से बाएं लेकर नहर पुल को पार करते हुए वहां से दाएं मुड़ कर पटरी पटरी होते हुए आगे जाकर तिगांव पुल पहुंचेंगे जहां से दाएं लेकर पुल पार करके बाईपास पर वापिस चढ़ेंगे।पुल निर्माण का कार्य करीब 15 से 20 दिन तक चलने की संभावना है।