March 8, 2026

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने देसी कट्टे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लालू उर्फ लक्की (19)फरीदाबाद के एसजीएम नगर की हाउस बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से एनआईटी के पटेल चौक से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोप से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एसजीएम नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।