March 12, 2026

यमुना का जलस्तर बढ़ने पर छायंसा पुलिस ने ग्राम वासियों को किया सचेत

Faridabad/Alive News : बुधवार को छायंसा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार की टीम ने यमुना नदी के नजदीक ग्राम वासियों के बीच पहुंच कर उन्हें यमुना नदी के बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए क्षेत्र को जल्द खाली कराने के निर्देश दिए है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि लोगों को यमुना नदी पर बने हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की जानकारी दी गई है। जिसके कारण यमुना नदी का जलस्तर खत़रे के स्तर को पार कर गया है। यमुना नदी के आसपास रहने वाले लोगों से अपील करते हुए गांव वालों से आसपास के क्षेत्र में एक दूसरे के माध्यम से सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए गांव के चौकीदार से मुनादी कराई गई कि सभी लोग खासकर बुजुर्ग बच्चे यमुना नदी के पास न जाए।

खेत जो यमुना नदी के पास हैं न जा कर अपना बचाव करे क्योंकि जमुना नदी का पानी का स्तर समय के साथ और अधिक बढ़ सकता है। जनहित में सुरक्षा के लिए थाना पुलिस कार्य करते हुए आस पास के गांव में लगातार गश्त कर रही है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना न होने के लिए गांव वालों से तालमेल बनाए हुए है।