October 29, 2026

ट्रैक्टर चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम धर्मवीर है जो फरीदाबाद के आदर्श नगर एरिया का रहने वाला है। आरोपी सेक्टर 58 एरिया में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी कंपनी के साथ में ही स्थित माइक्रोन इंडिया कंपनी में एक व्यक्ति ने अपना ट्रैक्टर कंपनी के काम के लिए किराए पर लगाया हुआ था। कंपनी में वह अकेला ट्रैक्टर था। आरोपी को लालच आ गया और उसने कंपनी के बाहर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को चोरी कर लिया और वहां से फरार हो गया। ट्रैक्टर मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सेक्टर 58 में दी जिसके पश्चात चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई।