March 12, 2026

24 सितंबर को आयोजित होगी नीट, आईआईटी कोचिंग परीक्षा

Faridabad/Alive News : मानव सेवा समिति द्वारा मानव सुपर 21 मिशन के तहत संचालित नीट, आईआईटी कोचिंग की रिक्त सीटों के लिए चयन परीक्षा शनिवार 24 सितंबर को समिति के सेक्टर- 10 मार्केट स्थित कार्यालय मानव भवन में दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व मानव सुपर 21 के संयोजक सुभाष शर्मा ने कहा है कि सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के मेडिकल नॉन मेडिकल के 11वीं के छात्र इस चयन परीक्षा में भाग लेने के पात्र होंगे। चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर शुरू के 11 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा। चयन परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी अपनी 10 वीं की मार्कशीट व आधार कार्ड की कॉपी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर तक मानव भवन सेक्टर 10 में साएं 5 से 7 के बीच कराएं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9810499060 से संपर्क करें।