March 11, 2026

15 लाख की लागत से बनने वाले पार्क का कृष्णपाल गुर्जर ने किया शुभारंभ

Faridabad/ Alive News : सरकार की ओर से हर प्रकार के विकास कार्यों को लेकर चलाई जा रही निरन्तर मुहिम की कड़ी में केन्द्रीय सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद ने कृष्णपाल गुर्जर ने लगभग सवा दो करोड़ रूपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारम्भ किया।

इसके तहत गुर्जर ने मुख्य संसदीय सचिव एवं बडख़ल हलके की विधायक सीमा त्रिखा की प्रमुख मौजूदगी में स्थानीय सैक्टर-21ए में 15 लाख रूपए की लागत से पार्क सौन्दर्यकरण कार्य की घोषणा करते हुए शुभारम्भ किया। यह लागत राशि गुर्जर के सांसद कोष से खर्च की जायेगी।

इस मौके पर सैक्टर-21ए आरडबल्यूए के प्रधान गजराज नागर ने गुर्जर व त्रिखा को पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया। गुर्जर ने सैक्टरवासियों की अन्य कई प्रकार की शिकायतों को सुनकर उनका शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर उन्होंने डीडबल्यूआरसी की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन भी किया।