October 2, 2024

कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्या सुन अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश

Faridabad/Alive News : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों बधाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का अनमोल उपहार होता है। शिक्षा हमारे जीवन में मार्गदर्शन का काम करती है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर- 8 कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान करने के दिशा निर्देश दिए। वहीं प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर- 64 में करीब 20 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले पार्क का पौधारोपण कर शिलान्यास किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सेक्टर वासियों को बल्लभगढ़ मोहना रोड़ पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए मोहना रोड के ऊपर एलिवेटेड पुल का निर्माण भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले बल्लभगढ़ की हरी विहार और आदर्श नगर जैसे इलाके में पैदल निकलना भी मुश्किल था।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस की हल्ला बोल रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस कितने ही हल्ला बोल करें। लेकिन अब उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।