March 8, 2026

नशे के इंजेक्शन की तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने नशे के इंजेक्शन की तस्करी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि महिला आरोपी का नाम पूजा है। महिला आरोपी सेक्टर 23 में रहती है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी महिला को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लभगढ़ की मच्छी मार्केट से नशे के इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना मुजेसर में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।