September 30, 2024

खुशखबरी : 10वीं में बेसिक गणित पढ़ने वाले विद्यार्थी 11वीं में ले सकेंगे गणित विषय

New Delhi/Alive News : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 11वीं के विद्यार्थियों को खुशखबरी दी है। 10वीं में बेसिक गणित की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी कक्षा 11वीं में गणित विषय लेकर पढ़ाई कर सकते है। सीबीएसई ने कोविड के दौरान दी गई इस छूट को वर्ष 2022-23 के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

बता दें, कि यह छूट ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के वर्तमान बैच की सुविधा के लिऐ विशेष उपाय के रूप में दी जा रही है। कोविड से पहले ग्यारहवीं में गणित विषय लेने क अनुमति केवल उन्हीं विद्यार्थियों को थी जिन्होंने दसवीं में स्टैंडर्ड गणित की पढ़ाई की थी। लेकिन सीबीएसई ने 2020-21 और 2021-22 के शैक्षणिक सत्र में भी इस नियम को लेकर छात्रों को छूट दी थी।

अब कोविड के कारण चालू सत्र में भी यह छूट दी जा रही है। इस संबंध में बोर्ड ने संबद्ध स्कूल प्रिंसिपल को एक सर्कुलर जारी किया है। इससे पहले दसवीं में जिन्होंने मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड की पढ़ाई की है उन्हें ही ग्यारहवीं में गणित पढ़ने को मिलता था। वहीं जिन्होंने दसवीं में बेसिक गणित पढ़ा होता था उन्हें ग्यारहवीं में केवल अप्लायड मैथमेटिक्स लेने की अनुमति थी।