June 13, 2026

अवैध शराब तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : अवैध शराब तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम कुंदन है जो फरीदाबाद के फतेहपुर चंदीला गांव का रहने वाला है। पुलिस टीम ने आरोपी को अवैध शराब सहित काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 97 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब तथा बीयर बरामद की गई। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।