March 10, 2026

अवैध नशा तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : बदरपुर की टीम ने अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी सिकंदर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सिकंदर प्रसाद पुत्र जलाल प्रसार निवासी श्याम कालोनी थाना पल्ला फरीदाबाद का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से पल्ला बाई पास रोड से काबू किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा तस्करी का काम करता है। आरोपी कुछ दिन पहले झारखण्ड गया था। वहां एक रेलवे स्टेशन पर अनजान व्यक्ति से 5 किलो गांजा 15 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। जिसमें से करीब 4 किलो से अधिक गांजा आरोपी पहले ही बेच चुका था। मुखबर खास की सूचना पर आरोपी को 572 ग्राम गांजे के साथ गिरफतार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।