May 19, 2024

छेड़छाड़ करने के आरोप एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर माया की टीम ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शीशपाल है। जो फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी ने राह चलती एक महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।

पीड़ित महिला ने बताया कि कल सुबह वह गली से जा रही थी कि आरोपी उसी गली में सामने की तरफ से आ रहा था। आरोपी जब महिला के पास पहुंच गया तो वह महिला की तरफ आया और उसकी गर्दन को पकड़कर उसे चूमने की कोशिश करने लगा। महिला ने अपने बचाव के लिए आरोपी को धक्का दे दिया और महिला पुलिस थाना में जाकर उसकी थाने में शिकायत दे दी। जिसके बाद टीम ने कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।