March 14, 2026

शराब तस्करी मामले में फरार चल रहा आरोप गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राकेश है जो फरीदाबाद के बाड़ोली गांव का रहने वाला है। सितंबर 2021 में क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने आरोपी के साथी कासिम को कैंटर में 200 पेटी अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। जब गाड़ी की नंबर प्लेट चेक की गई तो वह फर्जी निकली जिसके पश्चात जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इंजन, चेसिस तथा अन्य समान बदलकर गाड़ी को तैयार किया था ताकि पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर इसकी पहचान न हो सके।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बड़ा शराब तस्कर है। जिसके खिलाफ अवैध शराब, लड़ाई झगड़ा मारपीट इत्यादि धाराओं के तहत करीब 5-6 मुकदमे दर्ज हैं जो कई बार जेल भी जा चुका है। आरोपी रणधीर आरोपी राकेश के साले का लड़का है तथा आरोपी कासिम इनका तीसरा पार्टनर था जो गाड़ी चलाने का काम करता था। पुलिस रिमांड पूरा होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।