March 12, 2026

पर्यावरण संरक्षण दिवस पर गांव चांदपुर में किया पौधारोपण

Faridabad/Alive News : पर्यावरण संरक्षण को लेकर गांव चांदपुर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर गांव में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। लोगों को पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के बारे में संदेश दिया गया। पर्यावरण संरक्षण समूह चांदपुर के सदस्य राम अवतार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, कल्याण सिहं, जयप्रकाश, श्यामवीर ने बताया कि अभियान के अंर्तगत पौधों की देखभाल के लिए 50 ट्री गार्ड लगाए गए है। गांव में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए 10 कूडेदान लगाए गए। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आवारा पशुओं को पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए 10 नाद रखे गए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में  विशेष महत्व है।