June 14, 2026

वाहन चोरी मामले में एक को धरा

Faridabad/Alive News : चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक वाहन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी विक्रम फरीदाबाद एसी नगर का रहने वाला है। आरोपी ने 24 मई को थाना एसजीएम नगर के एरिया से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित एनआईटी के एरिया मुल्ला होटल के पास से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है जोकि अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।