April 21, 2025

जन कल्याण संस्था ने 300 बच्चों को दिए स्कूल यूनिफॉर्म

Faridabad/Alive News : एनआईटी तीन स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन कल्याण संस्था द्वारा फाउंडर प्रेसिडेंट एस.सी गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा तथा पीके त्रिपाठी द्वारा प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में तीन सौ बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित किए। इनमें से एनआई तीन के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओल्ड फरीदाबाद तथा गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेवला महाराजपुर के सौ सौ बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित किए।

उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों का समस्त विद्यालय परिवार की ओर से हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा संचालित जन कल्याण संस्था की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है तथा संस्था द्वारा गवर्नमेंट स्कूल्स में अध्यनरत बच्चों की निःस्वार्थ सहायता करना इस तथ्य का द्योतक हैं। बच्चों को शूज वितरण में सहयोग करने के लिए प्राचार्य डॉक्टर बिजेंद्र कसाना और प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्राध्यापकों विनोद बैंसला, मोनिका, शीतल, शारीरिक शिक्षा शिक्षिका मंजू, दीपक मदान, संजय मिश्रा का भी बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।