February 24, 2025

अर्जुन, उनकी बहन ने दी नानी को अंतिम विदाई

मुंबई :  मुंबई में शनिवार को अर्जुन कपूर की नानी सत्ती शौरी का अंतिम संस्कार किया गया। अर्जुन और उनकी बहन अंशुला ने सत्ती को अंतिम विदाई दी। मौके पर अर्जुन-अंशुला के पिता बोनी कपूर और चाचा अनिल कपूर भी दिखाई दिए। इसके अलावा, करन जौहर, सतीश कौशिक और तन्वी आजमी सहित कई सेलेब्स भी सत्ती के फ्यूनरल में शामिल हुए। फिल्म की शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना हुए थे अर्जुन…

arjun-kapoor6_1465708083

– अर्जुन अपनी नानी के बेहद करीब थे। जब उन्हें उनके निधन की खबर मिली, तब वे अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली में थे।
– खबर मिलते ही वे तुरंत मुंबई के लिए निकल पड़े। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर बचपन से अपनी नानी के साथ ही रह रहे थे।
– मां की मौत के बाद से अर्जुन अपनी नानी के और करीब आ गए थे। नानी भी अर्जुन की सबसे बड़ी फैन थीं, वे उनकी कोई भी फिल्म मिस नहीं करती थीं।
– यहां तक कि अर्जुन अगर टीवी पर हैं, वे उनका शो जरूर देखती थीं। अर्जुन के मुताबिक ‘मैं उनका सुपरस्टार था’।