September 14, 2026

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात, खौफनाक नजारा देख दहल उठा सुशील नगर

Lucknow/Alive News : आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का मर्डर का एक वीडियों सोशल मीड़िया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियों सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले का बताया जा रहा है। वीडियों के अनुसार दोपहर को सरेआम विवाहिता पूजा (28) और उसके प्रेमी शिवम (21) की डंडों से पीटकर और बांक से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण दोनों के बीच प्रेम संबंधों को बताया जा रहा है।

आरोपियों ने घर के बाहर ही लोगों के सामने वीभत्स तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। वहीं हत्या का आरोप विवाहिता के पति, ससुर और देवर पर लगा है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मूलरूप से अछनेरा के नयाबांस निवासी हरवीर सिंह सिसौदिया 12 वर्षों से सुशील नगर स्थित मोहन नगर में रह रहे हैं। उनके तीन बेटे गौरव, अभिषेक और कृष्णा हैं। वह भी पायल बनाने का काम करते हैं। मदन के बड़े बेटे गौरव की शादी सात पहले खेड़िया गांव, इरादतनगर निवासी पूजा से हुई थी। उनके पांच साल का बेटा राघव है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवम का मदन के घर में आना-जाना था। छह महीने पहले उसके पूजा से प्रेम संबंध हो गए। वहीं शिवम के पिता हरवीर का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर दो बजे बेटे शिवम को मदन, उसके बेटों गौरव और अभिषेक ने फोन करके बुलाया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटीज के अनुसार शिवम को तीनों ने मिलकर डंडे से पीटा। वो जान बचाने के लिए भागा। गली के मोड़ पर तीनों ने उस पर पहले डंडों से प्रहार किए। बाद में बांक से काटकर हत्या कर दी। उसके शव को गली के मोड़ पर छोड़कर पूजा की डंडों और बांके से प्रहार करके हत्या कर दी।

बाद में अभिषेक और मदन थाने पहुंचे और बताया कि उन्होंने बहू और प्रेमी की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति गौरव को भी हिरासत में ले लिया।