March 15, 2026

उपायुक्त ने अफगानिस्तानी नागरिक को प्रदान की भारतीय नागरिकता

Faridabad/Alive News : जिलाधीश जितेंद्र यादव ने आज बुधवार को एक और अफगानिस्तान के नागरिक को नागरिकता प्रदान की है। जिलाधीश जितेन्द्र यादव ने अफगानिस्तान के 21 वर्षीय परमीत सिंह को भारतीय नागरिकता आज बुधवार को प्रदान की है। अफगानिस्तान निवासी परमीत सिंह ने बताया कि वे 21 जुलाई 2001 जन्म से ही उनके परिवार के साथ भारत के हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद जिला में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय में अपनी भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया था। उस आवेदन को आज बुधवार को डीसी जितेंद्र यादव ने मूर्त रूप देकर भारतीय नागरिकता प्रदान की है।