March 12, 2026

नगर निगम ने एनआईटी जोन की 18 इकाईयों को किया सील

Faridabad/Alive News: नगर निगम द्वारा संपत्ति कर के बकायाजात की वसूली के लिए समय-समय पर ईकाइयों को सील करने की कार्यवाही की जा रही है तथा उन इकाइयो को डीसी किया जाता है। जिनके बकायाजात जमा हो जाते है। आज नगर निगम के फरीदाबाद एनआईटी जोन-3 ने 18 इकाईयों को सील किया जिस पर करीब 20 लाख रूपए बकाया था इसी तरह ओल्ड फरीदाबद जोन-2 ने 4 इकाईयों को सील किया। जिस पर 06.97 लाख रूपए बकाया था।

निगमायुक्त ने बताया कि हाल ही में अधिकारियो के साथ हुई बैठक में सख्त आदेष जारी किये गये हैं कि जिन इकाईयो द्वारा बकायाजात जमा नहीं कराया जाता उनको सील करने की कार्यवाही अमल मे लाई जाये और 31मार्च तक सभी इकाईयों से बकायाजात वसूल किया जाए।

निगमायुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कार्यवाही से बचने के लिए तथा सरकार द्वारा दी गई ब्याज-माफी की सुविधा का लाभ उठाते हुये 31 मार्च तक अपना अपना-अपना बकायजात जमा कराये।