October 28, 2026

कल राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस पर पीएम करेंगे संबोधित

New Delhi/Alive News: राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी देश की महिलाओं को संबोधित करेंगे। वह वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम का संबोधन सोमवार को शाम 4:30 मिनट पर होगा।कार्यक्रम का विषय ‘शी द चेंज मेकर’ रखा गया है। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना है।