May 3, 2024

कामधेनु गौ सेवा न्यास के पधाधिकारी ने गौ वंश विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन को ज्ञापन सौपा

Faridabad/Alive News

शुक्रवार को कामधेनु गौ सेवा न्यास के वरिष्ठ पधाधिकारी समाज सेवी  पं राकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में गौ वंश विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन भानी राम मंगला जी को गौ वंश के सरंक्षण और बीमार गौ की देखभाल में आने वाली समस्याओं के निदान हेतु ज्ञापन दिया। गौ भक्त गौरव शर्मा ने अपनी समस्याओं को मंगला जी के समक्ष रखा और बताया समिति 3 वर्ष से रोड पर चोटिल बीमार लाचार गौ वंश को बचाने और उनके उपचार के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

लेकिन उपयुक्त साधन स्थान डाक्टर वाहन के अभाव में सही उपचार ना होने से गौ वंश को बचा नही पाते।  इस अवसर पर भानी राम जी ने विशवास दिलाया की इस पुनीत कार्य के लिए मैं हमेशा आपके साथ हूँ और भविष्य में आपकी समस्याओं को दूर करने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर न्यास के वरिष्ठ सदस्य संजय खट्टर और संदीप पराशर भी थे।