September 30, 2024

दो घंटे अतिरिक्त काम कर शहर को स्वच्छ बनाएगें निगम कर्मचारी

Faridabad/Alive News : शहर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम के सभी कर्मचारी आगे है। उनके द्वारा निर्धारित समय से दो घंटे अतिरिक्त काम किया जाएगा और सड़कों पर जमे धूल को हटाया जाएगा। बता दें, कि दीवाली के बाद से ही शहर में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऐसे में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश के बाद इसकी रोकथाम के लिए नगर निगम ने विशेष योजना तैयार की है।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सड़क किनारे जमे धूल को हटाने के साथ सुबह-सुबह सौ फीसदी झाड़ू लगाने के आदेश दिए हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार निगम में करीब 3200 सफाई कर्मचारी शामिल हैं। वह रोजाना अपने निर्धारित समय पर शहर को साफ करते हैं। कॉलोनियों-सेक्टरों की गलियों से लेकर सभी बड़ी सड़कों पर झाड़ू मारते हैं। सभी निगम कर्मचारी अब अपने निर्धारित समय से दो घंटे अतिरिक्त ड्यूटी देंगे। साथ ही निगम कर्मचारियों द्वारा लोगों को जागरूक भी करेंगें।