August 18, 2026

शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को 18 बार चाकू से गोदा, गंभीर

New Delhi/Alive News : हैदराबाद में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी ने अपनी 20 वर्षीय प्रेमिका को कथित रूप से चाकू मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार लड़की की सगाई किसी दूसरे व्यक्ति से हो गई थी। जिसके बाद गुस्साए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर लगातार 18 बार चाकू से हमला किया। 

जानकारी के मुताबिक एक निजी कंपनी में कार्यरत 23 वर्षीय कर्मचारी और पीड़िता के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही विकाराबाद जिले के दौलताबाद के रहने वाले हैं। करीब तीन महीने पहले लड़की की एक अन्य व्यक्ति से सगाई हुई थी और उसने प्रेमी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। जिसके बाद नाराज लड़के ने प्रेमिका को चाकू मारकर घायल कर दिया।

गंभीर रूप से घायल युवती को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं आरोपी को कस्टडी में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।