May 13, 2024

भाजपा ओबीसी मोर्चा डबुआ मंडल की बैठक आयोजित

Faridabad/Alive News : भाजपा ओबीसी मोर्चा डबुआ मण्डल की बैठक आज डबुआ मण्डल स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वप्रथम परम श्रद्धेय पं दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम, दिनेश राघव महामंत्री डबुआ मंडल, डबुआ मंडल के ओबीसी अध्यक्ष लाखन सिंह लोधी, महामंत्री ओबीसी मोर्चा शीशपाल, चंद किशोर सैनी, मीडिया प्रभारी विरेन्द्र सक्सेना, डबुआ मंडल ओसीबी मोर्चा के उपाध्यक्ष रूप सिंह लोधी ने बैठक मौजूद थे।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह ने भाजपा की रीति और नीतियों पर अपने विचार व्यक्त करते कार्यकर्ताओं को बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की अंतोदय जैसी विचार धारा विस्तृत चर्चा की सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के साथ-साथ अन्य वर्गों के कल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। डबुआ मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष लाखन सिंह लोधी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनसंघ का सपना भारत कश्मीर से कन्या कुमारी तक अखण्ड भारत हो आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कर दिखाया। आज सरकार सबका साथ-सबका विकास अपने किये गए वायदे पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह की सहमति के बाद डबुआ मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष लाखन सिंह लोधी ने ओबीसी मोर्चा के नये सदस्य सुधीर कुमार लोधी का फूल माला और भाजपा का पटका पहनाकर अपनी टीम में शामिल किया। इस अवसर पर होती लाल लोधी, नंदकिशोर, रामजी लाल, धर्मपाल सिंह, नीरज कुमार, वेदरामसिंह, जयपाल सिंह लोधी, नरेश कुमार, पवन कुमार लोधी, देशराज, देवेंद्र सिंह, जगदीश कुमार, सुरेश कुमार, सूरजभान सिंह, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।