March 11, 2026

सट्टा खाईवाड़ी करते दो व्यक्ति गिरफ्तार

Palwal/Alive News : कैंप थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो लोगों को सट्टा खाईवाड़ी करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपये की नकदी को बरामद कर उनके खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। थाना प्रभारी विनोद देशवाल के अनुसार उनकी टीम ने जवाहर नगर निवासी कपिल को सब्जी मंडी में सट्टा खाईवाड़ी करते गिरफ्तार किया और साथ ही उसके कब्जे से 6 हजार 30 रुपये बरामद किए गए। इसी प्रकार जवाहर नगर निवासी गौरव को न्यू कालोनी में सट्टा खाईवाड़ी करते हुए काबू किया गया और साथ ही उसके कब्जे से 9 हजार 200 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।