October 19, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में एक किशोर हुआ लापता

Palwal/Alive News : शहर थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गया। पुलिस ने किशोर की पीड़िता मां की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी हंसराज के अनुसार पलवल के धर्म नगर निवासी पिंकी पत्नी मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पुत्र ध्रुव 28 जून की सुबह दस बजे बगैर कुछ बताए घर से कहीं चला गया। जिसको काफी तलाश किया गया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।