March 12, 2026

सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वाले स्विमिंग पूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Faridabad/Alive News: थाना सदर पुलिस टीम ने स्विमिंग पूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामला मलेरना बाईपास के नजदीक स्विमिंग पूल का है। कल रात करीब 8 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक एवं युवतियां स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं। जो कि प्रशासन एवं सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों की अवहेलना है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक सदर एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां पर कुछ युवक एवं युवतियां नहा रहे थे। पुलिस ने आरोपी स्विमिंग पूल संचालक के खिलाफ प्रशासन एवं सरकार के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी आदेशों की अवहेलना करने के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा युवक युवतियों के चालान किए गए। आरोपी स्विमिंग पूल संचालक की पहचान जगबीर के रूप में हुई है आरोपी की तलाश जारी है ।जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।