March 14, 2026

बगैर परमिट वाली कच्ची शराब बरामद, आरोपी फरार

Palwal/Alive News : पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो जगह से बगैर परमिट वाली शराब को बरामद किया है। आरोपी दोनों जगह से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार चांदहट थाना पुलिस ने गांव झुप्पा से 25 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया है। जबकि आरोपी गांव निवासी बिंदर पुलिस की भनक लगते ही भागने में कामयाब हो गया। इसी प्रकार सदर थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गांव बामनीखेड़ा से 46 पव्वा देशी शराब व 6 बीयरों को काबू किया है। जबकि आरोपी गांव निवासी सोनू पुलिस को देख मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।