March 13, 2026

20 नशे के इंजेक्शन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एनआईटी ने नशे के इंजेक्शन बेचने के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान लखन पुत्र सुरेश चंद निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद और सोनू उर्फ काका निवासी डबुआ फरीदाबाद के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच एनआईटी को सूचना मिली थी कि दो आरोपी नशा करते हैं जो कि नशे के इंजेक्शन भी अपने साथ रखते हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को थाना सारण इलाके से धर दबोचा मौके पर आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 20 इंजेक्शन बरामद किए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों ही नशा करने के आदी है एक साथ नशा करते हैं आरोपीयान खुद नशा करने के लिए एवं जानकारों को इंजेक्शन बेचते थे। क्राइम ब्रांच एनआईटी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।