April 30, 2024

भजनों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियो एवं उपलब्धियों दी जानकारी

Hatheen (palwal)/Alive News : हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की कवि राजाराम की भजन मण्डली ने गांव रूपडाका में भजनों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियो एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हथीन क्षेत्र के गांव रूपडाका मेें राजाराम की भजन पार्टी ने अपने सदस्यो ललूराम व उसमान के साथ महिलाओं, बुर्जगों व युवाओं को विस्तार से शिक्षा, टीकाकरण, स्वच्छता, समरसता, जिला पलवल में किए जा रहे विकास कार्यो एवं उपलब्धियों को गीतों के माध्यम से बताया। बिजेन्द्र सिंह खण्ड प्रचार कार्यकर्ता ने ग्रामवासियों को सरकार की उपलब्धियों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियो, योजनाओं, परियोजनाओं के बारे प्रचार-प्रसार गीतों के माध्यम से किया गया। इसी प्रकार उन्होंने गीतों के माध्यम से जहां एक तरफ सरकार की नीतियों को बारे में बताया वहीं दूसरी और सामाजिक बुराईयों को भी जड़मूल से समाप्त करने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने कवित राजाराम भजन पार्टी द्वारा किए गए गीतों को ध्यान पूर्वक सुना। इस मौके पर गांव रूपडाका के सरपंच फौजी मौहम्मद हुसैन, जमील अहमदए हाजी दीना, जाकिर हुसैन, खुरशीद अहमद सहित गांव के अन्य गणमान्य व मौजिज व्यक्ति उपस्थित थे।