May 2, 2024

गीता महोत्सव : देशी घी वाली जलेबी का रहता है बेसब्री से इंतजार

Kurukshetra, (Rakesh Sharma) : गांव गोसाना से ताऊ बलजीत की देशी घी वाली जलेबियों का अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पर्यटक और शहरवासी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस महोत्सव में पर्यटकों की चाहत को पूरा करने के लिए ताऊ बलजीत ने ब्रहमसरोवर के तट पर 4 स्टाल लगाए हैं। 40 सालों से जलेबी बनाने का काम करने वाले सोनीपत के गांव गोसाना निवासी ताऊ बलजीत ने बातचीत करते हुए बताया कि पिछले 7 सालों से कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव में पर्यटकों के स्वाद को बढ़ाने के लिए गोहाना की प्रसिद्ध जलेबियों को लेकर आ रहे हैं।

इस बार एक नहीं महोत्सव में 4 स्टाल 104 नम्बर, 206, 253 व 828 पर देशी घी की जलेबियां रखी गई हैं। इस वर्ष एक किलो जलेबी का दाम 240 रुपए निर्धारित किया गया हैं। एक जलेबी का वजन 250 ग्राम हैं। सभी स्टालों पर शुद्धता के साथ देशी घी से जलेबी बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें व उनके बेटे बिजेन्द्र, विजय व भाई बलबीर को गीता महोत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता हैं।

यहां आकर उन्हें सकून मिलता है और पर्यटकों को स्वादिष्ठ जलेबी खिलाकर मन को भी संतुष्ठी मिलती हैं। इसलिए पर्यटकों के स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाता हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा इस वर्ष अच्छे इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम हैं।