September 15, 2026

छठ घाट पूर्वांचल समाज के लोगों को तोहफा : गीता रक्षवाल

Faridabad/Alive News : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आगमन को लेकर नगर निगम वार्ड-23 में छठ पर्व पर आने को लेकर आज पार्षद गीता रैक्सवाल एवं पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रैक्सवाल ने तैयारियां का जायजा लिया एवं अधिकारियों को निर्देश भी दिये। इस मौके पर गीता रैक्सवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर के प्रयासों से क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ के विकास कार्य करवाये गये है जिनमें छठ घाट का निर्माण, सामुदायिक भवन, उसमे दो कमरे, दो शौचालय सहित सडक का निर्माण करवाया है।

उन्होंने कहा कि यह सभी विकास कार्यो पूर्वांचल समाज के लोगों को छठ पर्व पर भाजपा सरकार का तोहफा है। गीता रैक्सवाल व ओमप्रकाश रैकवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन पर बनाये गये मंच सहित जनसभा स्थल का भी दौरा किया एवं अधिकारियों को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिये गये।

उन्होंने कहा कि इस वार्ड का गौरव है कि यहां हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री स्वयं छठ पर्व पर पधार रहे है और पूर्वांचल समाज को सम्मान दे रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साह मे है और उनके आगमन पर लाखो की भीड़ उनका जोरदार स्वागत करेगी।