Faridabad/Alive News : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन तथा उनके द्वारा चलाय गए स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड-8 की पार्षद श्रीमती ममता चौधरी ने सेक्टर-50 स्थित लेज़र वैली पार्क में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर ममता चौधरी ने कहा की सफाई हमारी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग होने के साथ-साथ आवश्यक भी है।
सफाई के आभाव में न सिर्फ हमें बीमारियां होती है वरन मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी सफाई बहुत आवश्यक है। पार्षद ने कहा कि सफाई हम सभी के लिए जरूरी है और उसको रखना भी हमें ही है। उन्होने कहा कि अगर हम सफाई की शुरूआत अपने घर से ही करें तो इससे बेहतर कुछ नहीं होगा क्योकि हम और हमारा घर साफ़ और स्वच्छ रहेगा तभी हम किसी और को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकते है।
इस अवसर पर नंगला मंडल अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी ,निगरानी कमेटी सदस्य सतीश फागना, मिशन जागृति के संस्थापक प्रवेश मलिक,महेश आर्य, नंगला मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष छिकारा,सचिव पंकज, श्रष्टि बचाओ , सी डब्ल्यू ई इस, आर डब्ल्यू ए डबुआ कालोनी के सदस्य उपस्थित रहे।

