October 28, 2026

नाबालिग लडक़ी को भगा ले गया, मामला दर्ज

Faridabad/Alive News : थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र के अन्र्तगत एक नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लडक़ी के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मेरी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर, शादी करने की नियत से 25 अगस्त को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

पुलिस ने लडक़ी के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366ए आई.पी.सी. के मामला दर्ज कर लिया है।