May 2, 2024

गौ-माता के लिए अवश्य करे दान : सचिन शर्मा

फरीदाबाद : गौ-अष्टमी के पावन अवसर पर सोम प्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने गौ माता को गुड, आटा व चना आदि खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। वही शहर में गौ-सेवा के लिए सोम प्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट की और से 13वां रिक्शा भी रवाना किया गया। इस मौके पर सैक्टर-37 में एक समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें समस्त सैक्टर-37 निवासियों ने अपना भरपूर योगदान दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि गौ माता की सेवा के लिए हम सभी को अपना अमूल्य समय अवश्य ही देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग गौ-माता का अपमान करते है और उनको काटते है, जिसका हम सभी को विरोध करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गौ-माता हमारे माता-पिता के बराबर है और उनका सम्मान करना प्रत्येक का पहला कर्तव्य बनता है। सचिन शर्मा ने कहा कि सोम प्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट ने अपना आज 13वां रिक्शा गौमाता के लिए भोजन आदि एकत्रित करने के लिए रवाना किया है और यह रिक्शा विभिन्न क्षेत्रों से रोजाना गुजरेगा और जिसका जो मन चाहे वह इसमें गौ-माता के लिए डाल सकता है उन्होंने कहा कि रिक्शे में एकत्र हुई सामग्री को गौ रक्षा सदन मवाई गांव गौशाला में अर्पित कर देते है।

उन्होने बताया कि रोजाना 1500 किलो सामान गौशाला में भेाजन व्यवस्था के लिए जनता से एकत्रित करके भेजा जाता है। इस अवसर पर सुरेश सिंघल, विजय गर्ग, अनिल गर्ग, राज कुमार गोयल, प.नरेश शास्त्री, धर्मपाल, विनोद कुमार, ज्ञानचंद भडाना, दलवीर अग्रवाल, ब्रहमप्रकाश गर्ग आदि ने रिक्शे को विधिवत रूप से रवाना किया।