Faridabad/Alive News: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बल्लभगढ़ में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 7 से 8 निजी कंपनियां 100 से अधिक पदों के लिए युवाओं के साक्षात्कार लेंगी। 10वीं, 12वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवाओं को भी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले का आयोजन मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से बल्लभगढ़ स्थित उपमंडल रोजगार कार्यालय परिसर में किया जाएगा।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि रोजगार मेला 26 नवंबर को सुबह 9 बजे शुरू होगा। इसमें माइक्रो मशीनस, टाटा स्ट्राइव, शिवालिक फैशन और शाही एल्पाइन अपैरल्स सहित क्षेत्र की अन्य निजी कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों की ओर से अलग-अलग पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले युवा इस मेले में हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा की 4 से 5 प्रतियां साथ लेकर निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। उपायुक्त ने युवाओं से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

